• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, ब्रज के विकास हेतु 30 हजार करोड़ की योजनाओं की घोषणा

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, ब्रज के विकास हेतु 30 हजार करोड़ की योजनाओं की घोषणा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

मथुरा। जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह, योगमाया मंदिर और भागवत भवन में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को नमन करते हुए कहा कि भगवान का अवतार सज्जनों के संरक्षण और दुष्टों के संहार के लिए हुआ था। उन्होंने युद्धभूमि को धर्मभूमि में बदलने का कार्य किया और आज भी उनकी निष्काम कर्म की प्रेरणा समाज को ताकत देती है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे नमामि गंगे परियोजना से गंगा आज निर्मल और अविरल हो गई है, उसी तरह यमुना को भी निर्मल और अविरल बनाने की दिशा में सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रतीक मां गंगा, मां यमुना, गोमाता और गायत्री हैं। जब तक ये अस्तित्व में हैं, तब तक सनातन धर्म का ध्वज विश्व का मार्गदर्शन करता रहेगा।

योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर छह बच्चों को गोद में लेकर उन्हें दुलार किया। बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। बच्चों के माथे पर तिलक लगाया, मोतियों की माला पहनाई और खिलौने भेंट किए।

सीएम योगी ने कहा कि काशी, अयोध्या और विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तरह ब्रजभूमि का भी समग्र विकास होगा। उन्होंने 30 हजार करोड़ रुपये की कार्ययोजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान मथुरा को 645 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी गई।

उन्होंने कहा कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधाकुंड को उनकी पौराणिक मान्यता के अनुरूप तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सनातन धर्म विश्व बंधुत्व और सौहार्द का संदेश देता है और इसी प्रेरणा से समाज को आगे बढ़ाना है।

Releated Posts

सराय हकीम फायरिंग कांड: पुलिस ने 8 आरोपियों को हथियार और गाड़ियों समेत किया गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग, तीन लोग हुए थे घायल अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

जमीन दिलाने के नाम पर बीजेपी नेता से 28 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर जानलेवा हमला

देहात कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर का मामला, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हापुड़:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:जनपद हापुड़ के…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

व्हाट्सऐप ने शुरू किए पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट, अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी कर सकेंगे इस्तेमाल

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: Meta Platforms के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने 13 वर्ष से कम उम्र…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

हिंदू धर्म व मुख्यमंत्री की माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में खैर विधायक ने की शिकायत, कार्रवाई की मांग

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर खैर विधानसभा क्षेत्र के विधायक…

ByByHindustan Mirror News Mar 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top