• Home
  • अलीगढ
  • NDA ने घोषित किया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, सीपी राधाकृष्णन के नाम पर लगी मुहर

NDA ने घोषित किया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, सीपी राधाकृष्णन के नाम पर लगी मुहर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। NDA ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड मीटिंग में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के नाम पर सहमति बनी। शनिवार शाम को पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी शीर्ष नेता उपस्थित रहे।

संसदीय बोर्ड की इस महत्वपूर्ण बैठक में राधाकृष्णन का नाम अंतिम रूप से तय किया गया। सूत्रों के अनुसार, चर्चा के दौरान समिति के सभी सदस्यों ने एकमत होकर उनके नाम का समर्थन किया। बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सीपी राधाकृष्णन फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और दक्षिण भारत से आने वाले अनुभवी नेता माने जाते हैं। वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। माना जा रहा है कि उनके नाम को आगे लाने के पीछे भाजपा का मकसद क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधना भी है।

एनडीए की ओर से उनके नाम की औपचारिक घोषणा के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होगा, क्योंकि विपक्ष भी जल्द अपने उम्मीदवार का ऐलान करने वाला है। राजनीतिक हलकों में राधाकृष्णन के नाम की चर्चा तेज हो गई है और उन्हें भाजपा नेतृत्व का भरोसेमंद चेहरा माना जा रहा है।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *