• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: तिरंगा रैली में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, ब्लॉक अध्यक्ष पर आरोप – वीडियो वायरल, 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन

अलीगढ़: तिरंगा रैली में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, ब्लॉक अध्यक्ष पर आरोप – वीडियो वायरल, 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बाइट :-राकेश कुमार सिंह (बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़

अलीगढ़ में तिरंगा रैली के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यूपी प्राथमिक शिक्षक संघ के जवाँ ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह (आसमानी कुर्ते में) तिरंगे को गुड़ी-मुड़ी करके मुट्ठी में दबाए नजर आ रहे हैं। इस कृत्य को ध्वज का अपमान बताया जा रहा है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया है।

रैली के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और अधिकारी मौजूद थे। हैरानी की बात ये है कि तिरंगे के अपमान वाली इस रैली में बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह भी स्वयं शामिल रहे। वीडियो वायरल होने के बाद जब मामला सुर्खियों में आया, तो बीएसए ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है और 15 दिन के अंदर कार्रवाई की बात कही है।

तिरंगे का अपमान करने वाली ये घटना अब जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

Releated Posts

22 जून को अलीगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 500 करोड़ की परियोजनाओं की दे सकते हैं सौगात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : आरएमपीएसयू, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां…

ByByHindustan Mirror News Jun 20, 2026

प्राकृतिक खेती से मिट्टी, जल और मानव स्वास्थ्य को बचाया जा सकता है: विशेषज्ञ

नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत किसान मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, किसानों को जैविक एवं गौ-आधारित खेती…

ByByHindustan Mirror News Jun 18, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top