• Home
  • देश-विदेश
  • ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत ने अमेरिका के लिए डाक सेवाएं कीं सस्पेंड

ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत ने अमेरिका के लिए डाक सेवाएं कीं सस्पेंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भारत ने अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने और सीमा शुल्क नियमों में बदलाव के बाद बड़ा कदम उठाते हुए 25 अगस्त से अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। डाक विभाग ने शनिवार को घोषणा की कि 25 अगस्त से कोई भी डाक वस्तु अमेरिका नहीं भेजी जा सकेगी। इसका सीधा असर उन भारतीयों पर पड़ेगा जो अमेरिका में अपने परिजनों और परिचितों को सामान, दस्तावेज या उपहार भेजते रहे हैं।

डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि 29 अगस्त से अमेरिका जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय डाक वस्तुओं पर सीमा शुल्क लगेगा। यह शुल्क अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (IEEPA) टैरिफ ढांचे के अंतर्गत होगा। हालांकि 100 अमेरिकी डॉलर तक के उपहार वस्तुएं इससे मुक्त रहेंगी, लेकिन इन्हें भेजने के लिए अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (CBP) तथा संयुक्त राज्य डाक सेवा (USPS) से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

संचार मंत्रालय ने कहा कि निलंबन केवल अस्थायी है और स्थिति सामान्य होने के बाद सेवाएं पुनः शुरू की जा सकती हैं। फिलहाल, पत्र, दस्तावेज और 100 डॉलर तक के गिफ्ट आइटम ही भेजे जा सकेंगे।

दरअसल, अमेरिकी प्रशासन ने 30 जुलाई को भारत पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। पहले 25 प्रतिशत और फिर अतिरिक्त 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया, जिससे कुल 50 प्रतिशत का बोझ बढ़ गया। इसी भारी टैरिफ दबाव के चलते भारत ने यह कड़ा फैसला लिया। इस निर्णय से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों पर भी असर पड़ सकता है।

Releated Posts

सीजफायर टूटने की आशंका, अमेरिका फिर कर सकता है सैन्य कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मध्यपूर्व में बढ़ा तनावअमेरिका और ईरान के बीच 8 अप्रैल को हुआ सीजफायर अब कमजोर…

ByByHindustan Mirror News Apr 30, 2026

शांति वार्ता के लिए फिर इस्लामाबाद जाएंगे वेंस, खामेनेई की भी रजामंदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ इस्लामाबाद में शांति वार्ता की तैयारी, वेंस की संभावित यात्रा से बढ़ी हलचल 22 अप्रैल…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

टिम कुक 15 साल बाद Apple के CEO पद से हटेंगे, जॉन टर्नस संभालेंगे कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ नई दिल्ली: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Tim Cook सितंबर…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

ईरान से पीस डील क्यों नहीं हो पाई, ट्रंप ने बताया कारण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: वॉशिंगटन: Donald Trump ने ईरान पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसने स्ट्रेट ऑफ…

ByByHindustan Mirror News Apr 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top