• Home
  • UP
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला: “PDA फर्जी, मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे”
Image

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला: “PDA फर्जी, मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का PDA पूरी तरह फर्जी है। “वो मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन उनका सपना जल्द ही चकनाचूर होने वाला है।”

मौर्य ने बताया कि PDA का अर्थ पिछड़ा वर्ग, दलित वर्ग, महिलाएं, युवा, किसान और गरीब है। उन्होंने कहा कि ये सभी वर्ग अच्छी तरह जानते हैं कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो उनका शोषण ही होगा। “सपा सरकार आई तो ये वर्ग लूट लिए जाएंगे, इसलिए जनता सपा के झांसे में नहीं आएगी।”

“सपा अपराधियों और माफियाओं का गैंग”

डिप्टी सीएम ने सपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि डकैतों, अपराधियों और माफियाओं का गैंग है। यह पार्टी जनता का खून चूसने का काम करती है और उसका कोई भविष्य नहीं है।”

उन्होंने दावा किया कि सपा 2022 के विधानसभा चुनावों की तरह ही 2027 में भी बुरी तरह पराजित होगी। “2027 का चुनाव नतीजा 2017 से भी खराब होगा। समाजवादी पार्टी की लुटिया अब डूबने ही वाली है और उनका राजनीतिक भविष्य खत्म होने जा रहा है।”

अंतरिक्ष मिशन पर भी बोले मौर्य

इस दौरान उनसे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस उपलब्धि का श्रेय लेने के पक्ष में नहीं है। “ये क्रेडिट लेने का विषय नहीं है। क्या अंतरिक्ष में भाजपा और सपा का चुनाव होने वाला है? भारत का तिरंगा अंतरिक्ष में लहरा रहा है, हमारा स्टेशन बनने जा रहा है और गगनयान उड़ान भरने वाला है। हम पहले ही चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर तिरंगा फहरा चुके हैं। ये गर्व की बात है, लेकिन इस पर राजनीति करना बचकाना है।”

डिप्टी सीएम के तीखे बयान से एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा बनाम सपा की जंग तेज होती नजर आ रही है।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *