• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: ऑनलाइन कंपनियों के लिए काम करने वाले वर्कर्स का होगा ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण
Image

अलीगढ़: ऑनलाइन कंपनियों के लिए काम करने वाले वर्कर्स का होगा ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ में प्लेटफार्म वर्कर्स और गिगवर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण अभियान

अलीगढ़, 26 अगस्त 2025 : श्रम विभाग ने जिले के प्लेटफार्म वर्कर्स और गिगवर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है। सहायक श्रम आयुक्त सुरेन्द्र राकेश ने जानकारी दी कि 05 सितम्बर तक जिले में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां ई-श्रम पोर्टल पर गिग वर्कर्स और एग्रीगेटर्स का पंजीयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गिगवर्कर्स वे श्रमिक होते हैं जो किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करते हैं और अनुबंध के तहत भुगतान प्राप्त करते हैं, लेकिन उनके और नियोक्ता के बीच पारंपरिक कर्मचारी-नियोक्ता संबंध नहीं होता। ये वर्कर डिजिटल माध्यम से जुड़े होते हैं, जबकि ऐसे नियोक्ताओं को एग्रीगेटर्स कहा जाता है।

श्रम विभाग ने विभिन्न सेवा क्षेत्रों के एग्रीगेटर्स की सूची जारी की है। इसमें राइड शेयरिंग सर्विस क्षेत्र में ओला, उबर, क्विकराइड, टैक्सीफोर्सर, फूड व लॉजिस्टिक डिलीवरी में जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट, बिगबास्केट, जैपटो, लॉजिस्टिक सर्विस में ब्लूडार्ट, फेडेक्स, शिपरॉकेट, पोर्टर, ई-मार्केटप्लेस में अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, मीशो, मिंत्रा, प्रोफेशनल सर्विस में अरबन कंपनी, जेरोधा, बायजूस, वेदांतु, हेल्थकेयर में नाइका, टाटा 1एमजी, नेटमेड्स, मेडलाइफ, ट्रैवल एंड हॉस्पिटेलिटी में रेडबस, मेकमायट्रिप, यात्रा, अगोडा, और कंटेंट मीडिया सर्विस क्षेत्र में यूट्यूब, फेसबुक, नेटफ्लिक्स, स्पोटीफाई, गूगल शामिल हैं। इन सभी से जुड़े श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

सहायक श्रम आयुक्त ने कहा कि जिले के श्रम प्रवर्तन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर आयोजित करेंगे। उन्होंने सभी एग्रीगेटर्स और प्लेटफार्म वर्कर्स से अपील की कि वे इन शिविरों में आकर पंजीकरण कराएं और सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाएं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *