• Home
  • UP
  • अलीगढ़: खाद संकट और स्कूल मर्जिंग के विरोध में सपा का कलेक्ट्रेट पर धरना
Image

अलीगढ़: खाद संकट और स्कूल मर्जिंग के विरोध में सपा का कलेक्ट्रेट पर धरना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

SP ne kiya prdarshan

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अगुवाई सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने की। पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या कलेक्ट्रेट परिसर में जमा हुई और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने में किसानों की खाद संकट की समस्या प्रमुख रही। कार्यकर्ताओं का कहना था कि खाद की उपलब्धता न होने से किसान परेशान हैं और समय पर बुवाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश में स्कूलों को मर्ज करने की प्रक्रिया को लेकर भी नाराजगी जताई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मर्जिंग के बाद कई स्कूल अब तक नहीं खुल सके हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कलेक्ट्रेट पर धरना देर तक जारी रहा।

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top