• Home
  • UP
  • यूपी के आठ जिलों में पटाखों पर पूरी तरह से रोक
Image

यूपी के आठ जिलों में पटाखों पर पूरी तरह से रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए एनसीआर क्षेत्र के आठ जिलों में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी है।

यह आदेश मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर में लागू रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है।

इस प्रतिबंध का मकसद वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। खासकर सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के इन जिलों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो जाता है। ऐसे में पटाखों का धुआं स्थिति को और गंभीर बना देता है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद यूपी पुलिस की इमरजेंसी सेवा 112 ने आदेश जारी किया है।

लोग अगर कहीं पटाखों का निर्माण, भंडारण या बिक्री होते देखें तो उसकी शिकायत 112 नंबर डायल करके, व्हाट्सएप नंबर 7570000100, एसएमएस नंबर 7233000100, फेसबुक @112UttarPradesh या एक्स (@112UttarPradesh) पर कर सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) की वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर बने विशेष पोर्टल “Public Grievances related to Fire Crackers (NCR-U.P.)” पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी और नागरिकों को स्वच्छ हवा मिल सकेगी। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Releated Posts

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *