• Home
  • देश-विदेश
  • जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने दिया इस्तीफा, अमेरिका टैरिफ डील और चुनावी हार से बढ़ा दबाव
Image

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने दिया इस्तीफा, अमेरिका टैरिफ डील और चुनावी हार से बढ़ा दबाव

जापान की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उनका इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका के साथ टैरिफ समझौते और देश के भीतर चुनावी हार के चलते उन पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था।

हाल ही में इशिबा सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक अहम डील की थी, जिसके तहत जापान ने अमेरिका में लगभग 500 अरब डॉलर निवेश पर सहमति जताई। बदले में अमेरिका ने जापानी ऑटोमोबाइल पर लगने वाले टैरिफ को 25% से घटाकर 15% करने का ऐलान किया। हालांकि इस समझौते को जनता और विपक्ष ने कड़ा विरोध किया। आलोचकों का कहना था कि इतना बड़ा निवेश जापानी अर्थव्यवस्था के लिए भारी बोझ साबित होगा।

इसके साथ ही जुलाई में हुए चुनावों ने इशिबा की स्थिति और कमजोर कर दी। उनकी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) को इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी ने दोनों सदनों में बहुमत खो दिया, जिससे सरकार पर संकट गहरा गया। चुनावी हार के बाद जनता और पार्टी नेताओं की नाराजगी लगातार बढ़ रही थी। वरिष्ठ नेताओं ने इशिबा पर दबाव बनाया कि वे इस्तीफा देकर नए नेतृत्व को मौका दें।

इस्तीफा देते समय इशिबा ने कहा, “यह उपयुक्त समय है कि कोई नया नेता आगे आए और देश को स्थिरता दे।” उनके इस बयान से साफ है कि वे पार्टी और जनता दोनों के दबाव में झुक गए। अब एलडीपी जल्द ही अपने नए अध्यक्ष का चुनाव करेगी, जो स्वाभाविक रूप से जापान का अगला प्रधानमंत्री बनेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इशिबा का इस्तीफा जापान की घरेलू राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों, दोनों पर असर डालेगा। अमेरिका के साथ किया गया यह निवेश समझौता अब नई सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगा।

Releated Posts

SCO Summit: मोदी-पुतिन की आज अहम मुलाकात, जिनपिंग से बैठक पर भी टिकी नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बिश्केक में जुटेंगे दुनिया के बड़े नेता, यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्ष के…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *