• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में पंचायत चुनाव से पहले परचम पार्टी और राष्ट्रीय परिवर्तन दल की साझा सभा
Image

अलीगढ़ में पंचायत चुनाव से पहले परचम पार्टी और राष्ट्रीय परिवर्तन दल की साझा सभा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। पंचायत चुनाव से पहले परचम पार्टी और राष्ट्रीय परिवर्तन दल ने एक संगठित सभा का आयोजन किया। एफएम टॉवर के पास आयोजित इस सभा में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव और परचम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़िम इलाही मुख्य अतिथि रहे।

सभा में डीपी यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम के बीच कड़वाहट घोली जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “संभल में मंदिर-मस्जिद का माहौल नहीं बनना चाहिए था, इससे समाज को तकलीफ़ होती है। जिससे गलती हुई है, उसे सुधारना चाहिए। भाईचारे और भाईबंदी को बिगाड़ने की बजाय आपसी मिल-जुलकर रहना ज़रूरी है।”

डीपी यादव ने PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को अखिलेश यादव और राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि PDA से क्या मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि PDA केवल एक परिवार को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

सभा में परचम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़िम इलाही ने कहा कि PDA को कोई आज़म नजर नहीं आ रहा। इलाही ने घोषणा की कि आगामी सभी चुनाव परचम पार्टी और राष्ट्रीय परिवर्तन दल मिलकर लड़ेंगे।

कार्यक्रम में यादव, मुस्लिम और दलितों को एकजुट करने की अपील की गई। सभा के माध्यम से दोनों नेताओं ने संदेश दिया कि समाज में धार्मिक वैमनस्य की जगह आपसी भाईचारा और राजनीतिक एकजुटता को मज़बूती देनी होगी।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 17-3-2026

1. एएमयू में महिला अधिकारों पर कार्यशाला आयोजितAligarh Muslim University में “कानून, महिला अधिकार और न्यायालय” विषय पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 17, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 16-3-2026

1. एएमयू शिक्षक को जल संरक्षण उपकरण के लिए पेटेंट अलीगढ़: Aligarh Muslim University के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षण से आगजनी पर प्रभावी नियंत्रण: दमकल विभाग की तत्परता से मिल रही राहत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीमित संसाधनों में भी 24 घंटे मुस्तैद अग्निशमन टीमें अलीगढ़, 16 मार्च 2026। जिले में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद समिति की सख्ती: विकास कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

गैस आपूर्ति, बिजली बिल और निकाय व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस सभापति कुंवर महाराज सिंह बोले— जनहित योजनाओं में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top