• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में शादी अनुदान योजना और मा0 विधायक खेल स्पर्धा की तैयारी
Image

अलीगढ़ में शादी अनुदान योजना और मा0 विधायक खेल स्पर्धा की तैयारी

अलीगढ़, 11 सितम्बर 2025।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने बताया कि शादी अनुदान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को 1631 आवेदकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 816 आवेदकों के लिए 163.20 लाख रुपये का आवंटन हुआ है। अभी तक 94.80 लाख रुपये से 474 लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह योजना अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब परिवारों के लिए है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक न हो। पात्र व्यक्ति शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व अथवा 90 दिन बाद तक जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर मा0 विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत विधानसभा एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के निर्देशानुसार ये प्रतियोगिताएं सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित होंगी। एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन जैसी आठ विधाओं में बालक एवं बालिका दोनों श्रेणियों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक खिलाड़ी युवा साथी पोर्टल (https://www.yuvasathi.in) पर जाकर मा0 विधायक खेल स्पर्धा पंजीकरण टैब पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *