• Home
  • UP
  • पीआरडी जवानों को मिलेगा 20 लाख का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई के लिए 8 लाख सहायता
Image

पीआरडी जवानों को मिलेगा 20 लाख का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई के लिए 8 लाख सहायता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 12 सितम्बर 2025 ।
प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा बनने वाले प्रान्तीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को अब दुर्घटना बीमा का बड़ा लाभ मिलेगा। युवा कल्याण विभाग ने एक्सिस बैंक के साथ समझौता किया है, जिसके तहत ड्यूटी के दौरान किसी दुर्घटना में पीआरडी जवान को 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और स्थाई दिव्यांगता कवर उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी डॉ. राष्ट्रवर्धन लोधी ने बताया कि जिले में 251 पीआरडी जवान कार्यरत हैं। अब तक उन्हें किसी प्रकार का बीमा कवर उपलब्ध नहीं था। जवान लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे थे। हाल ही में विभाग के महानिदेशक और एक्सिस बैंक के बीच हुए समझौते से उनकी यह मांग पूरी हो गई।

समझौते के अनुसार, जवानों के वेतन खाते शून्य बैलेंस पर एक्सिस बैंक में खोले जाएंगे। साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए 8 लाख रुपये तक की विशेष सहायता राशि मिलेगी। यह लाभ केवल उन्हीं जवानों को उपलब्ध होगा, जिनका डाटा विभागीय पोर्टल पर लॉक्ड है। इस पहल से पीआरडी जवान अधिक निडर और सुरक्षित होकर अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *