• Home
  • UP
  • जेएन मेडिकल कालिज में मेडिकल फिजिक्स रिसर्च लेबोरेटरी का उद्घाटन, एम्स के बाद उत्तर भारत में दूसरा केंद्र
Image

जेएन मेडिकल कालिज में मेडिकल फिजिक्स रिसर्च लेबोरेटरी का उद्घाटन, एम्स के बाद उत्तर भारत में दूसरा केंद्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 19 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में आधुनिक मेडिकल फिजिक्स रिसर्च लेबोरेटरी का उद्घाटन सहकुलपति प्रो. एम मोहसिन खान द्वारा किया गया। इस सुविधा के साथ एएमयू देश के चौथे और उत्तर भारत के दूसरे संस्थान (एम्स, नई दिल्ली के बाद) के रूप में शामिल हो गया है, जहाँ यह विशेष शोध केंद्र स्थापित हुआ है।

यह लैब फोटोथर्मल थेरेपी, ऑप्टिकल इमेजिंग और रेडिएशन बायोलॉजी जैसे क्षेत्रों में उन्नत शोध के लिए सुसज्जित है। इसका उद्देश्य मेडिकल फिजिक्स के क्षेत्र में नवाचार और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। यह बहु-विषयक क्षेत्र फिजिक्स और मेडिसिन को जोड़ता है और रोगी देखभाल, रेडिएशन सुरक्षा और क्वालिटी एश्योरेंस में सहायक है।

उद्घाटन कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रो. मेहताब अहमद के नेतृत्व में हुआ और एएमयू के सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस नवाचार पर टिकी है और ऐसी सुविधाएँ एएमयू को वैश्विक शोध मानचित्र पर मज़बूती से स्थापित करेंगी। उन्होंने मेडीकल क्षेत्र में आधुनिक शोध की आवश्यकता पर भी बल दिया।

मेडिसिन संकाय के डीन प्रो. एम. हबीब रज़ा ने बुनियादी विज्ञान और क्लिनिकल प्रैक्टिस को जोड़ने वाले शोध की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की, जिनमें प्रो. अमजद अली रिज़वी, प्रो. मोहम्मद खालिद, प्रो. वीणा माहेश्वरी, प्रो. इब्ने अहमद, प्रो. मोहम्मद मुज़ामिल और प्रो. शगुफ्ता वहाब शामिल थीं।

रेडियोडायग्नोसिस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुदस्सिर अशरफ शाह ने कहा कि यह नई सुविधा छात्रों और शोधकर्ताओं दोनों को प्रेरित करेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों का सम्मान, स्मृति चिन्ह भेंट और मेडिकल फिजिक्स के महत्व पर चर्चा भी हुई।

प्रो. मेहताब अहमद ने धन्यवाद ज्ञापन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन व आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

2027 का चुनाव हर हाल में जीतना होगा, डिलिमिटेशन के बाद आम चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा प्रमुख बोले- वोट का अधिकार बचाना जरूरी, युवाओं के आंदोलन को बताया बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top