• Home
  • अलीगढ
  • सीएचसी इगलास पर फील्ड हॉस्पिटल की मॉक-ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न
Image

सीएचसी इगलास पर फील्ड हॉस्पिटल की मॉक-ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 19 सितम्बर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इगलास पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना कर मॉक-ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक-ड्रिल की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्कंद राजा ने की।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने आपदा की स्थिति में घायलों के त्वरित उपचार और प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था का प्रदर्शन किया। अस्थायी अस्पताल की स्थापना से लेकर मरीजों के पंजीकरण, ट्रायएज व्यवस्था, गंभीर घायलों की प्राथमिक चिकित्सा और रेफरल की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान ऑक्सीजन सपोर्ट, स्ट्रेचर से मरीजों को लाना-जाना, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकीय स्टाफ की तत्परता की भी जांच की गई।

डॉ. स्कंद राजा ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन में टीमवर्क और समयबद्ध कार्रवाई की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि मॉक-ड्रिल से वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों का अनुभव होता है और स्वास्थ्यकर्मी बेहतर तरीके से चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनते हैं।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मिली गाइडलाइन के अनुसार यह अभ्यास पूरी तरह सफल रहा। मॉक-ड्रिल देखने पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से आमजन को विश्वास मिलता है कि संकट की घड़ी में उन्हें त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।

इस मौके पर चिकित्सकों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की पूरी टीम मौजूद रही। यह मॉक-ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *