• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में नए एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने संभाला पदभार
Image

अलीगढ़ में नए एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने संभाला पदभार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 20 सितम्बर 2025। जनपद अलीगढ़ में नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री नीरज कुमार जादौन ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पुलिस लाइन में आयोजित औपचारिक समारोह में उन्होंने गार्द की सलामी ली और पुलिस बल का अभिवादन स्वीकार किया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत एसएसपी जादौन ने पुलिस कार्यालय में समस्त शाखा प्रभारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी विस्तार से ली और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को साफ-सुथरे और पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता का विश्वास जीतना है। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए प्रभावी गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी और तकनीक आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।

नए पुलिस कप्तान ने कर्मचारियों को अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन और जनहित में समर्पित भाव से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस टीम सामूहिक प्रयासों से अलीगढ़ को और अधिक सुरक्षित तथा अपराधमुक्त बनाने में सफल होगी।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *