• Home
  • अलीगढ
  • एएनएम प्रशिक्षु छात्राओं को मिला डिजिटल सशक्तिकरण का उपहार
Image

एएनएम प्रशिक्षु छात्राओं को मिला डिजिटल सशक्तिकरण का उपहार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 20 सितम्बर 2025 :
स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र, बन्नादेवी में अध्ययनरत 39 छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट वितरित किए गए। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित डिजिटल क्रांति अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती विजय सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा और प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” के संकल्प को साकार करना हम सबका दायित्व है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि टैबलेट के माध्यम से एएनएम प्रशिक्षु डिजिटल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर योगदान दे पाएंगी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह टैबलेट वितरण योजना न केवल छात्राओं के लिए तकनीकी उन्नयन का माध्यम बनेगी बल्कि गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने में सहायक होगी। उल्लेखनीय है कि लगभग 33 वर्ष बाद वर्ष 2022 से एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र, बन्नादेवी का पुनः संचालन शासन स्तर से शुरू हुआ, जहाँ चयनित छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी ने छात्राओं को तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने का संदेश दिया। वहीं प्रधानाचार्या कु. अंजली, ट्यूटर इंचार्ज, प्रधान लिपिक रामराज तथा प्रशासनिक अधिकारी रोहित प्रकाश सक्सैना ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और संकल्प लिया कि वे डिजिटल साधनों का उपयोग कर समाज की बेहतरी हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगी।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top