• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ एयरपोर्ट पर एयरफोर्स का ऐतिहासिक पैराशूट जंप, बढ़ी हवाई आपदा प्रबंधन क्षमता
Image

अलीगढ़ एयरपोर्ट पर एयरफोर्स का ऐतिहासिक पैराशूट जंप, बढ़ी हवाई आपदा प्रबंधन क्षमता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़,
अलीगढ़ एयरपोर्ट ने इतिहास में नई उपलब्धि दर्ज की है। पहली बार एयरफोर्स के जवानों ने यहां पैराशूट जंप कर अदम्य साहस का प्रदर्शन किया। आगरा व प्रयागराज एयरफोर्स के विशेष विमानों ने बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे अलीगढ़ सीमा में प्रवेश किया और धनीपुर एयरपोर्ट के ऊपर पहुंचकर कुल आठ जवानों ने सफलतापूर्वक पैराशूट जंप किया। इसके बाद विमान सुरक्षित रूप से निर्धारित क्षेत्र में उतरे।

पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया और गुरुवार तड़के चार बजे तक चला। एयरफोर्स सूत्रों के अनुसार इस तरह की रिहर्सल से हवाई आपदा प्रबंधन व आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता और मजबूत होगी। पैराशूट लैंडिंग के बाद जवानों को तुरंत एम्बुलेंस व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

करीब डेढ़ वर्ष से यहां लखनऊ की उड़ानें बंद हैं और वर्तमान में इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट स्तर का बनाने के लिए विस्तारीकरण कार्य जारी है। सफल आयोजन पर एयरपोर्ट अथॉरिटी, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों का सहयोग सराहनीय रहा। इस उपलब्धि से अलीगढ़ एयरपोर्ट अब सैन्य अभ्यास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण पड़ाव बन गया है, जिससे जिले का गौरव बढ़ा है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *