• Home
  • UP
  • पूर्व एमएलसी की कंपनी की जमीन पर दबंगों ने किया करोड़ों का खनन
Image

पूर्व एमएलसी की कंपनी की जमीन पर दबंगों ने किया करोड़ों का खनन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पूर्व एमएलसी की पत्नी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की शिक़ायत

सहारनपुर। दबंगों ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके परिवार की जमीन पर करोड़ों रुपए की मिट्टी का अवैध खनन कर डाला। साथ ही करोड़ों रुपए राजस्व का भी नुकसान भी कर दिया है। इस मामले में पूर्व एमएलसी की पत्नी फरीदा बेगम ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सीएम को भेजी शिकायत में कहा गया है कि प्रार्थिया की पारिवारिक कंपनी की जमीन ग्राम सफीपुर में स्थित है। उस जमीन पर दबंग गैंग और स्टोन क्रेशर के मालिक द्वारा गुंडों और हथियारों के बल पर जबरदस्ती खेत की तारबाड़ तोड़कर हैवी जेसीबी मशीनों व डंपरों द्वारा लगभग एक करोड़ रुपए का अवैध खनन किया गया। उन्होंने जबरदस्ती खेत में बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए हैं, जिससे पूरा खेत नष्ट हो गया है। वर्तमान में खेत की जमीन ऐसी स्थिति में है कि वह बोने/उपयोग करने योग्य नहीं रही।

आरोप है कि आरोपी दबंगों का काफी बड़ा गैंग है, जिसमें सैकड़ों सदस्य शामिल हैं। ये गैंग पहले भी प्रार्थिया के परिवार की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा करते रहे हैं तथा कूट रचित दस्तावेज बनाकर जमीन बेचते रहे हैं। इस संबंध में पहले भी इनके खिलाफ कई प्रार्थना पत्र दिए गए, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस गैंग की जांच एसपी ट्रैफिक द्वारा की जा रही है।

शिकायत में कहा गया है कि जिस प्रकार खुलेआम भारी मशीनों और गाड़ियों के माध्यम से अवैध खनन किया गया है. उससे न केवल प्रार्थिया के परिवार को ही भारी क्षति नहीं पहुँची है, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार को भी करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। अतः इनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई किया जाना अति आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी गैंग इस प्रकार की हिम्मत न कर सके

Releated Posts

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर विशेष जोर; राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *