• Home
  • UP
  • अराजक तत्वों पर सख्त हुए सीएम योगी, बोले- “आई लव मोहम्मद” की आड़ में उपद्रव करने वालों को मिलेगा कड़ा सबक
Image

अराजक तत्वों पर सख्त हुए सीएम योगी, बोले- “आई लव मोहम्मद” की आड़ में उपद्रव करने वालों को मिलेगा कड़ा सबक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज;

लखनऊ/श्रावस्ती।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्रावस्ती से विपक्षी और अराजक तत्वों पर बड़ा हमला बोला। हाल ही में बरेली और कानपुर में हुई घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि “आई लव मोहम्मद” की आड़ में अराजकता फैलाने वालों को “चंड-मुंड” की तरह रौंदा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो कई पीढ़ियों के लिए नजीर बनेगी।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अराजक तत्व न तो छूट पाएंगे और न ही सरकार उन्हें छोड़ने वाली है। उन्होंने धर्म और आस्था को व्यक्तिगत अंतःकरण का विषय बताया और कहा कि यह प्रदर्शन का नहीं है। सीएम योगी ने दोहराया कि प्रदेश में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध जारी रहेगा और इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्हें शांति और कल्याण स्वीकार्य नहीं, उन्हें “डेंटिंग-पेंटिंग” का सहारा लेना पड़ता है। महिलाओं और बच्चों के पीछे छुपकर उपद्रव करने वालों को मुख्यमंत्री ने बुजदिल करार देते हुए कहा कि ऐसे लोग भारी कीमत चुकाने को मजबूर होंगे।

तालिबानी और दारूल इस्लाम की व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि “ऐसे लोगों को जहन्नुम में भी ऐसी व्यवस्था नसीब नहीं होगी।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 510 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने 7 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। योगी ने बताया कि प्रदेश के सभी देवालयों में संस्कृति और पर्यटन विभाग के सहयोग से रामायण पाठ का आयोजन होगा।

सीएम का यह भाषण प्रदेश में उपद्रवियों और अराजक तत्वों के खिलाफ सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति का मजबूत संदेश माना जा रहा है।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *