• Home
  • Delhi
  • ब्लिंकिट से मंगाए गए अंडे निकले प्लास्टिक के
Image

ब्लिंकिट से मंगाए गए अंडे निकले प्लास्टिक के

लखनऊ। खाने-पीने के सामान में प्लास्टिक निकलने की घटना ने उपभोक्ताओं में दहशत फैला दी है। लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र में एक महिला ने ब्लिंकिट ऐप से ऑर्डर किया था, जिसमें उसे ‘इगोस एवरी डे वाइट प्रोटीन रिच एग्स’ के नाम से अंडे मंगाए गए। लेकिन जब अंडों को खोला गया, तो उसमें से प्लास्टिक के टुकड़े निकले।

इस घटना से न केवल महिला बल्कि पूरे परिवार की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। कंज्यूमर ने इस पूरे मामले का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे देखने के बाद ऑनलाइन ऐप ब्लिंकिट की विश्वसनीयता पर सवाल उठ गए हैं। वीडियो के माध्यम से यह साफ हो गया कि कई बार ऑनलाइन मंगाए गए खाद्य पदार्थ में घटिया और असुरक्षित सामग्री भी शामिल हो सकती है।

कंज्यूमर ने सोशल मीडिया और वीडियो के जरिए लोगों को सचेत करते हुए बताया कि वे ऐसे ऑनलाइन ऑर्डर करते समय सावधानी बरतें। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि पैसों की हानि होने के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है। मामले की डिटेल ब्लिंकिट ऐप पर दर्ज है, और ग्राहक ने शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की है।

यह घटना एक बार फिर उपभोक्ताओं के लिए सावधानी का संदेश है कि ऑनलाइन खाद्य सामग्री ऑर्डर करते समय गुणवत्ता और सुरक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है।

Releated Posts

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

“करो या मरो” का बिगुल: मुंबई के आजाद मैदान में धनगर समाज का आरक्षण संग्राम तेज

मुंबई, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुंबई के आजाद मैदान में ‘करो या मरो’ का नारा, धनगर समाज का आरक्षण…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: Board of Control for Cricket in India (बीसीसीआई) ने Indian Premier League 2026 के 19वें…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top