• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में नौवें दिन भी किसान का आमरण अनशन जारी
Image

अलीगढ़ में नौवें दिन भी किसान का आमरण अनशन जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। भू-माफियाओं के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर गरीब किसान नरेंद्र पाल सिंह और अमानत शरण का आमरण अनशन मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। दोनों किसान बैनामा सुदा जमीन पर जबरन कब्जे के विरोध में 29 सितंबर से जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठे हैं। लगातार बारिश, भूख और मच्छरों से लड़ते हुए भी उनका हौसला कमजोर नहीं पड़ा है।

नरेंद्र पाल सिंह, जो भाजपा पार्षद के भाई भी हैं, का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई करने से बच रहा है। नौ दिन बीत जाने के बाद भी किसी अधिकारी ने धरनास्थल पर पहुंचकर उनकी बात नहीं सुनी।

किसानों की बिगड़ती तबीयत के बावजूद प्रशासनिक चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि यह इंसाफ की लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि हर उस किसान की है जिसकी आवाज सत्ता के गलियारों में दबा दी जाती है।

Releated Posts

भीषण गर्मी का कहर: 44°C के करीब पारा, डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

अलीगढ़:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शहर में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को…

ByByHindustan Mirror News Apr 27, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 23-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू को डीआरडीओ से 72.68 लाख का शोध प्रोजेक्टअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को रक्षा अनुसंधान…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

यूपी बोर्ड 12वीं में शिखा वर्मा ने किया टॉप, लड़कियों का दबदबा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीतापुर की शिखा बनीं प्रदेश टॉपरउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मीडिया से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 23 अप्रैल 2026: जिले को नए नेतृत्व की दिशा मिल गई है। वर्ष 2013…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top