• Home
  • अलीगढ
  • मिशन शक्ति अभियान के तहत श्रम विभाग ने बांटे 4.33 लाख के स्वीकृति प्रमाण पत्र
Image

मिशन शक्ति अभियान के तहत श्रम विभाग ने बांटे 4.33 लाख के स्वीकृति प्रमाण पत्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 08 अक्टूबर 2025 : प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में श्रम विभाग द्वारा बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल छह लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ₹4,33,000 की आर्थिक सहायता के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उप श्रम आयुक्त नदीम अहमद ने बताया कि कन्या विवाह योजना का उद्देश्य पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि श्रमिक परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हो सके और बेटियों के विवाह में गरिमा बनी रहे। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग श्रमिक वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने योजनाओं के अंतर्गत वितरित की गई सहायता राशि की जानकारी देते हुए बताया कि कन्या विवाह योजना के तहत हरभेजी, ज्ञानदेवी और मंजुरानी को ₹55-55 हजार, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना में दुर्गेश देवी को ₹12 हजार, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में भूपेंद्र को ₹31 हजार तथा मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत मनोरमा देवी को ₹2 लाख 25 हजार की सहायता प्रदान की गई है।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से शासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रहा है।

इस अवसर पर लाभार्थी महिलाओं और श्रमिक परिवारों ने शासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह आर्थिक सहायता उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और नई उम्मीद लेकर आई है। कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारी, लाभार्थी महिलाएं एवं बड़ी संख्या में श्रमिक परिवार उपस्थित रहे।

#Tags:

Releated Posts

प्राकृतिक खेती से मिट्टी, जल और मानव स्वास्थ्य को बचाया जा सकता है: विशेषज्ञ

नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत किसान मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, किसानों को जैविक एवं गौ-आधारित खेती…

ByByHindustan Mirror News Jun 18, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top