• Home
  • Delhi
  • क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से 5 करोड़ की फिरौती की धमकी
Image

क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से 5 करोड़ की फिरौती की धमकी

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से मिली फिरौती की धमकी ने खेल जगत में सनसनी फैला दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि यह धमकी कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को लगातार तीन बार धमकी भरे संदेश भेजे गए थे, जिनमें 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।

क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, धमकियों में यह भी कहा गया था कि अगर रकम नहीं दी गई तो खिलाड़ी और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रिंकू सिंह की टीम ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की दिशा में बढ़ गया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि संदेश भारत से भेजे गए या विदेश से किसी नेटवर्क के जरिए।

इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से धमकी भेजने वाले मोबाइल नंबर और ईमेल की लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि यह नेटवर्क डी कंपनी के उन लोगों से जुड़ा हो सकता है जो दुबई और कराची से ऑपरेट करते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले इंटरपोल ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को ₹10 करोड़ की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों — मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवीद — को त्रिनिदाद और टोबैगो से गिरफ्तार किया था।

फिलहाल, रिंकू सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *