• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • प्रयागराज से झांसी शिफ्टिंग के दौरान अतीक अहमद के बेटे अली के बयान पर बवाल, इंस्पेक्टर सस्पेंड
Image

प्रयागराज से झांसी शिफ्टिंग के दौरान अतीक अहमद के बेटे अली के बयान पर बवाल, इंस्पेक्टर सस्पेंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किए जाने के दौरान मीडिया के सामने बयान देना भारी पड़ गया। सुरक्षा चूक के इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, अली अहमद ने जेल ट्रांसफर के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कुछ बयान दिए थे, जिसे पुलिस प्रशासन ने गंभीर सुरक्षा चूक माना। पुलिस की सख्त गाइडलाइन के बावजूद बंदियों को मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं होती, ऐसे में यह घटना नियमों का उल्लंघन मानी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, अब सुरक्षा में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट के साथ यूपी भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान

राकेश त्रिपाठी और प्रशांत उमराव समेत पुराने चेहरों पर फिर भरोसा, हिमांशु दुबे व दीपक बघेल को प्रदेश…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *