• Home
  • Delhi
  • UPPSC PCS : दो पालियों में सम्पन्न हुई परीक्षा, अब डाउनलोड करें GS और CSAT प्रश्न पत्र PDF
Image

UPPSC PCS : दो पालियों में सम्पन्न हुई परीक्षा, अब डाउनलोड करें GS और CSAT प्रश्न पत्र PDF

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को राज्यभर में पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा दो पालियों में हुई—पहली पाली में सामान्य अध्ययन (GS Paper 1) और दूसरी पाली में CSAT (Paper 2) आयोजित किया गया। परीक्षा में करीब 6.26 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

इस बार परीक्षा 75 जिलों के 1435 केंद्रों पर आयोजित की गई। आयोग ने सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर बायोमीट्रिक आइरिस स्कैन और फेसियल रिकग्निशन की व्यवस्था की। परीक्षा केंद्र के गेट परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद कर दिए गए। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चली।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई थी कि वे क्रमशः सुबह 8:45 बजे और दोपहर 1:45 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लें। परीक्षा के बाद आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए UPPSC PCS Question Paper 2025 PDF जारी की है, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह लिंक GS Paper 1 और CSAT Paper 2 दोनों के लिए उपलब्ध है।

परीक्षा ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रकार की थी, जिसमें नेगेटिव मार्किंग लागू की गई। GS पेपर में 150 प्रश्न और CSAT पेपर में 100 प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे की रखी गई थी। अभ्यर्थी इन प्रश्नपत्रों का उपयोग आगामी मुख्य परीक्षा की तैयारी और उत्तर कुंजी मिलान के लिए कर सकते हैं।

Releated Posts

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च, सरकार पर वादों से पीछे हटने का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 25 जुलाई के आश्वासनों पर कार्रवाई नहीं होने का दावा, इंडिया गेट से पुलिस…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

कब मनेगा भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि के अनुसार तय हुई तारीख, सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक रहेगाराखी बांधने का शुभ समय;…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *