• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: जिलाधिकारी पहुंचे यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला, स्वदेशी उत्पादों को दिया बढ़ावा
Image

अलीगढ़: जिलाधिकारी पहुंचे यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला, स्वदेशी उत्पादों को दिया बढ़ावा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2025
नुमाइश मैदान में चल रहे यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला में सोमवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन के आगमन से माहौल खास बन गया। उन्होंने मेले का निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्टालों पर प्रदर्शित स्वदेशी उत्पादों की जानकारी ली और उद्यमियों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आत्मीय बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान डीएम को महिला समूह द्वारा तैयार किया गया हींग आम अचार विशेष रूप से पसंद आया, जिसे उन्होंने स्वयं खरीदकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को नई दिशा देते हैं। स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहन देकर हम आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और साथ ही स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को भी सशक्त बना रहे हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले का भ्रमण करें और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। डीएम ने सहारनपुर की लकड़ी पर नक्काशी से बने उत्पादों, माटीकला वस्तुओं और एलआरएलएम समूहों के उत्पादों की भी सराहना की।

मेले में हस्तनिर्मित वस्त्र, जूट उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन, हैंडीक्राफ्ट, लकड़ी और पीतल के सामान सहित कई स्वदेशी उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

सहायक आयुक्त उद्योग बृजेश कुमार ने बताया कि मेले में हस्तशिल्प, हैंडलूम, गृह सज्जा सामग्री, जैविक उत्पाद, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और स्टार्टअप उद्यमों के उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिनसे लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को मेले में स्थानीय उद्यमियों, अधिकारियों और नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जो स्वदेशी अभियान का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस कर रहे थे।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, या मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: IPL 2026 खत्म होने से पहले बड़ा ऐलान आईपीएल 2026 सीजन खत्म होने से पहले…

ByByHindustan Mirror News May 29, 2026

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी के 60 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहावना दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद लोगों को…

ByByHindustan Mirror News May 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top