• Home
  • अलीगढ
  • अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शहर हाई अलर्ट, 19 मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंधित
Image

अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शहर हाई अलर्ट, 19 मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंधित

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रमजान माह के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के 19 प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान भारी और हल्के वाहनों के साथ-साथ रिक्शों की आवाजाही भी रोक दी जाएगी।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस ने शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष निगरानी व्यवस्था की है। गुरुवार देर शाम सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में संभ्रांत नागरिकों और समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठकें भी की हैं। इन बैठकों में सभी से भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी ताकि किसी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह फैलने से रोका जा सके।

शब-ए-कद्र की रात मस्जिदों में रही रौनक

रमजान के 27वें रोजे की रात गुरुवार को शिया समुदाय ने शब-ए-कद्र मनाई। इस मौके पर रोजेदारों ने घरों और मस्जिदों में पूरी रात इबादत की। मस्जिदों में कुरान की तिलावत, तस्बीह और तहलील का सिलसिला चलता रहा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार रमजान की 21, 23, 25, 27 और 29वीं रात को शब-ए-कद्र माना जाता है। माना जाता है कि इन्हीं रातों में से किसी एक रात कुरान शरीफ का अवतरण हुआ था। इसी वजह से इन रातों में विशेष इबादत की जाती है। गुरुवार की रात शहर की मस्जिदों में इबादत का खास माहौल देखने को मिला।

चांद पर निर्भर हो सकती है अलविदा जुमे की नमाज

इस बार रमजान माह में पांच शुक्रवार पड़ रहे हैं, इसलिए अलविदा जुमे की नमाज को लेकर भी चर्चा है। आजर एकेडमिक सोसाइटी के महासचिव मुशर्रफ हुसैन महजर के अनुसार आमतौर पर रमजान के चौथे शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाती है।

हालांकि यदि गुरुवार को चांद दिखाई देता है तो स्थिति बदल सकती है और एक और अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी जा सकती है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी ऐसा संयोग बन चुका है। ऐसे में चांद की स्थिति के आधार पर अंतिम निर्णय होगा।

इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए जयगंज पोस्ट ऑफिस से शाहपाड़ा, मदारगेट तिराहा से फूल चौराहा, मीरुमल चौराहा से फूल चौराहा, बारहद्वारी चौराहा से महावीरगंज, देहलीगेट से खटीकान चौराहा, तुर्कमान बाईपास से तुर्कमान गेट, खैर रोड से खटीकान चौराहा, शाहपाड़ा से फूल चौराहा समेत कुल 19 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

#Aligarh #AlvidaJuma #TrafficDiversion #Ramadan2026 #PoliceAlert #ShabEKadr

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *