• Home
  • Uncategorized
  • डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और सुधार पर जोर
Image

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और सुधार पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2025 : जिलाधिकारी संजीद रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनपद की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं जैसे ओपीडी, आईपीडी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी और संस्थागत प्रसव आदि की विस्तार से समीक्षा की गई।

डीएम ने कहा कि वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ दस्तक अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्टर जनित रोगों की सतत मॉनिटरिंग की जाए और अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों में अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने सभी एमओआईसी को कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने तथा लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

डीएम ने तीनों सीएमएस को चेतावनी देते हुए कहा कि चिकित्सालयों के संचालन पर विशेष ध्यान दें और नियमित टीकाकरण में प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर बल दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बैठक में बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 70 वर्ष से अधिक आयु के 39,152 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर निजी अस्पतालों को भी योजना से जोड़ा जाए ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

सीएमओ के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2025 के बीच 27.63 लाख मरीजों ने ओपीडी और 1.39 लाख ने आईपीडी सेवाओं का लाभ लिया। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में आईपीडी में 564 की कमी, जबकि एक्स-रे में 65 की वृद्धि और पैथोलॉजी जांचों में 12,234 की बढ़ोतरी हुई। परिवार नियोजन में 58 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है।

बैठक में लोधा और गोंडा ब्लॉक की प्रगति अपेक्षाकृत कम, जबकि जवां और टप्पल ब्लॉक की स्थिति बेहतर पाई गई। साथ ही अंधता निवारण, एफआरयू प्रगति, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, ई-संजीवनी ओपीडी, आभा आईडी, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आशा भुगतान और टीकाकरण की भी समीक्षा की गई।

Releated Posts

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top