• Home
  • Delhi
  • मथुरा-दिल्ली रेल ट्रैक हादसे के 24 घंटे बाद भी संचालन पूरी तरह बहाल नहीं
Image

मथुरा-दिल्ली रेल ट्रैक हादसे के 24 घंटे बाद भी संचालन पूरी तरह बहाल नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

मथुरा: कोयला लदी मालगाड़ी के बेपटरी होने के 24 घंटे बाद भी मथुरा-दिल्ली रेल रूट पूरी तरह सुचारू नहीं हो सका है। मंगलवार रात 8:03 बजे वृंदावन रोड–आझई के बीच कोयले से भरी मालगाड़ी (PMRB) के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिससे चारों ट्रैक—अप, डाउन, तीसरी और चौथी लाइन—पर रेल संचालन ठप हो गया। हादसे में ओएचई, लाइन और कई खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के दो घंटे बाद चौथी लाइन पर सीमित रूप से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। रात 10:05 बजे डाउन ट्रैक को चालू किया गया और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को सबसे पहले निकाला गया। बुधवार सुबह 9:56 बजे तीसरी लाइन को भी बहाल कर दिया गया, जिसके बाद दिल्ली की ओर से आने वाली कांगो एक्सप्रेस को रवाना किया गया। फिलहाल चौथी लाइन पर ही डाउन ट्रैक से दिल्ली से मथुरा की ओर आने वाली ट्रेनों को निकाला जा रहा है।

रेलवे जीएम, डीआरएम गगन गोयल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अभी केवल अप लाइन पर डिब्बे हटाने का कार्य जारी है, जिसे देर रात तक सुचारू करने की संभावना है। डीआरएम ने कहा कि प्राथमिकता अप और डाउन मुख्य लाइनों को पूरी तरह बहाल करने की है, जबकि तीसरी और चौथी लाइन से सीमित संचालन जारी है। हादसे के कारण कई ट्रेनों का रूट टूंडला होते हुए आगरा की ओर बदल दिया गया।

रेलवे अधिकारियों का दावा है कि देर रात तक अप लाइन बहाल होने के बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो जाए

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *