• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ :अधिकारियो को ही बेच डाली फफूंद वाली मिठाई
Image

अलीगढ़ :अधिकारियो को ही बेच डाली फफूंद वाली मिठाई

अलीगढ़: दीपावली की खुशियों के बीच सेंटर प्वाइंट स्थित प्रसिद्ध विकास स्वीट्स की मिठाई ने मिठास कड़वी कर दी। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने अपने कार्यालय व आवासीय स्टाफ के लिए स्टेनो के माध्यम से मिल्क केक खरीदा था। दीपावली के दिन जब कर्मचारियों ने डिब्बे खोले, तो ज्यादातर मिठाई में फफूंदी और सड़न मिली। मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग सक्रिय हुआ। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि मिल्क केक अत्यंत संवेदनशील मिठाई है, इसलिए इसके नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जाएंगे। इस घटना के बाद शहर में चर्चा है कि जब अफसरों तक को सुरक्षित मिठाई नहीं मिल रही, तो आम उपभोक्ता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। दीपावली पर मिठाइयों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *