• Home
  • UP
  • एक्सप्रेसवे पर बनेंगी फायर चौकियां, 1022 नए पदों से दमकल विभाग होगा मजबूत
Image

एक्सप्रेसवे पर बनेंगी फायर चौकियां, 1022 नए पदों से दमकल विभाग होगा मजबूत

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अग्निशमन विभाग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी एक्सप्रेसवे पर हर 100 किलोमीटर की दूरी पर फायर टेंडर युक्त छोटी फायर चौकियां बनाई जाएंगी, ताकि आग लगने की स्थिति में गोल्डन ऑवर के भीतर राहत पहुंचाई जा सके। इसके साथ ही विभाग में कुल 1022 नए पद सृजित किए जाएंगे, जिनमें 98 राजपत्रित और 922 अराजपत्रित पद शामिल हैं।

योगी ने गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में कहा कि हर मंडल में केमिकल, बायोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल हादसों से निपटने के लिए विशेष यूनिट गठित की जाए। उन्होंने फायर सर्विस को केवल आग बुझाने तक सीमित न रखकर आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू और आपात सेवाओं के लिए भी विकसित करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने सीएफओ (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) को अधिक अधिकार देने की बात कही, जिसके तहत अब विभाग भवनों को सील करने की कार्रवाई भी कर सकेगा।

पिछले आठ वर्षों में फायर विभाग को लगातार आधुनिक बनाया गया है। एनओसी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी है और नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। योगी ने हर जिले में लेखा कैडर स्थापित करने, निरीक्षण व्यवस्था मजबूत करने और राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय में नए पद सृजित करने के निर्देश दिए। इस निर्णय से विभाग की कार्यकुशलता, पारदर्शिता और आपदा प्रतिक्रिया क्षमता में व्यापक सुधार की उम्मीद है।

Releated Posts

सहारनपुर: महापुरुषों की जन्मजात विरोधी रही है समाजवादी पार्टी-सीएम योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ₹613 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, कानून-व्यवस्था और विकास पर सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

सपा में बड़ा फेरबदल: मुख्य सचेतक पद से कमाल अख्तर का इस्तीफा, 2027 चुनाव से पहले तेज हुई सियासी हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अखिलेश यादव के निर्देश पर दिया इस्तीफा, अंदरूनी खींचतान की चर्चाओं ने पकड़ा जोर…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

राम मंदिर: बैंक-ट्रस्ट MoU और SOP उल्लंघन पर उठे सवाल, SIT जांच में कई गंभीर खुलासे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : दान गिनती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी, CCTV रिकॉर्डिंग, बैंक की चेतावनी और कर्मचारियों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top