• Home
  • आगरा
  • हादसा: आगरा में बेकाबू कार ने ली पांच की जान, पुलिस की सूझबूझ से टला बवाल
Image

हादसा: आगरा में बेकाबू कार ने ली पांच की जान, पुलिस की सूझबूझ से टला बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

आगरा में शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दयालबाग क्षेत्र के 100 फुटा रोड पर नगला बूढ़ी चौराहे के पास नशे में धुत चालक की बेकाबू टाटा नेक्सन कार ने पांच लोगों की जान ले ली। हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। कार अंशुल गुप्ता के नाम से पंजीकृत थी। चालक ने सबसे पहले जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय भानु प्रताप मिश्रा (25) निवासी आवास विकास सेक्टर-1 को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद कार ने बबली (42) पत्नी हरीश और उनके बेटे गोलू निवासी नगला बूढ़ी को पीछे से टक्कर मारी। बबली की मौके पर मौत हो गई, जबकि गोलू गंभीर रूप से घायल हुआ। चालक यहीं नहीं रुका और आगे जाकर कार डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में तीन और युवकों—कमल (23) पुत्र सतीश, कृष्णा (20) पुत्र महेश निवासी नगला बूढ़ी और एक अज्ञात व्यक्ति की भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कार को सीधा कर घायलों को अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और आक्रोश फैलने लगा, मगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर बवाल होने से रोका। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था, जिससे यह भयावह हादसा हुआ।

Releated Posts

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

स्मॉग ने ढका आगरा, अलीगढ़ में AQI खतरनाक श्रेणी में’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दिवाली की आतिशबाजी और पराली जलाने के चलते उत्तर भारत के कई शहरों में वायु…

ByByHindustan Mirror News Oct 22, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top