• Home
  • Delhi
  • लॉकर में रखी सामग्री चोरी हो जाती है,तो बैंक को लॉकर किराए का 100 गुना तक हर्जाना देना होगा
Image

लॉकर में रखी सामग्री चोरी हो जाती है,तो बैंक को लॉकर किराए का 100 गुना तक हर्जाना देना होगा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) वर्ष 2026 में ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 238 नए बैंकिंग नियम लागू करने जा रहा है। आरबीआई ने इन नियमों का ड्राफ्ट जारी कर जनता से 10 नवंबर तक सुझाव मांगे हैं। इन नए प्रावधानों में बैंक लॉकर सुरक्षा, केवाईसी प्रक्रिया, ऋण नियम और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं शामिल हैं।

लॉकर सुरक्षा और हर्जाना:
अगर बैंक की लापरवाही से किसी ग्राहक के लॉकर में रखी सामग्री चोरी हो जाती है या नुकसान होता है, तो बैंक को लॉकर किराए का 100 गुना तक हर्जाना देना होगा। आरबीआई ने यह भी निर्देश दिया है कि लॉकर रूम में केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके साथ ही सभी बैंकों को सुरक्षा कैमरे लगाने और उनकी फुटेज 180 दिन तक सुरक्षित रखने का आदेश दिया गया है। प्रत्येक लॉकर एंट्री पर ग्राहक को एसएमएस या ईमेल सूचना देना भी अनिवार्य होगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर बैठे बैंकिंग:
70 वर्ष या उससे अधिक आयु के ग्राहकों को अब बैंक शाखा जाने की आवश्यकता नहीं होगी। बैंक अधिकारी घर पर जाकर सेवाएं प्रदान करेंगे, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

केवाईसी और ऋण नियमों में सुधार:
नए नियमों के तहत केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। सामान्य खातों के लिए केवाईसी हर 10 साल, मध्यम जोखिम वाले खातों के लिए 8 साल और उच्च जोखिम वाले खातों के लिए 2 साल में करनी होगी।
इसके अलावा, अब सभी बैंकों को ब्याज दर तय करने के लिए एक समान फॉर्मूला अपनाना होगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही सभी तरह के ऋणों पर पूर्वभुगतान जुर्माना समाप्त कर दिया जाएगा।

Releated Posts

त्योहारों में मनमाने हवाई किरायों पर लगेगी रोक,सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से दो हफ्ते में मांगे नियम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :त्योहार और छुट्टियों के दौरान टिकटों की बेतहाशा कीमतों पर कोर्ट की चिंता, 3 अगस्त…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

सुस्त पड़ा मानसून, 372 जिलों में बारिश की कमी से खेती पर बढ़ी चिंता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :20 जुलाई तक व्यापक बारिश की संभावना कम, कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट;…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

‘सबूत दो या माफी मांगो’: उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बीजेपी का तीखा पलटवार, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा बोले- आरोपों के समर्थन में प्रमाण दें, अन्यथा सार्वजनिक माफी…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

दतिया उपचुनाव: ‘आशुतोष तिवारी हमारे प्रत्याशी’, नरोत्तम मिश्रा बोले- पार्टी कहेगी तो करूंगा प्रचार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :टिकट नहीं मिलने के बाद समर्थकों के हंगामे पर की शांति की अपील, कहा- कार्यकर्ता…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top