• Home
  • राजस्थान
  • अजमेर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-ट्रॉली टक्कर में 32 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर
Image

अजमेर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-ट्रॉली टक्कर में 32 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

राजस्थान के अजमेर जिले में शनिवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर ग्राम खेड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग सड़क पर बिखर गए। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 28 अन्य को विभिन्न चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को जेएलएन अस्पताल अजमेर में रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज बांदनवाड़ा चिकित्सालय में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में सवार सभी यात्री गुजरात से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस चौकी इंचार्ज गिरधर सिंह और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक विजयनगर से ही ट्रक को लहराकर चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बचाने में मदद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

जयपुर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 19 लोग मलबे में दबे; आठ की हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भट्टा बस्ती के फिरदौस मस्जिद में हुआ हादसा, नमाज के दौरान मची अफरातफरी राजस्थान की…

ByByHindustan Mirror News Mar 6, 2026

राजस्थान में 35 हजार बसों का चक्का जाम, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में हड़ताल हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: राजस्थान में निजी बस संचालकों ने अनिश्चितकालीन…

ByByHindustan Mirror News Feb 25, 2026

कोटा में तीन मंजिला इमारत ढही, कोचिंग छात्र समेत दो की मौत, आठ घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शनिवार रात बड़ा हादसा, मलबे में दब गए कई लोगराजस्थान के कोटा शहर में शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

नए साल से पहले राजस्थान को दहलाने की साजिश नाकाम, विस्फोटकों से भरी कार पकड़ी गई

टोंक में बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।नए साल के जश्न से…

ByByHindustan Mirror News Dec 31, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top