• Home
  • राजस्थान
  • राजस्थान में रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 544 यात्री पकड़े गए,1.83 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
Image

राजस्थान में रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 544 यात्री पकड़े गए,1.83 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

उत्तर पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार को एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न रेल खंडों पर 24 प्रमुख ट्रेनों में टिकट जांच की गई। जांच अभियान में 544 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इनसे रेलवे ने कुल 1.83 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी दी कि यह अभियान यात्रियों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। इसमें न केवल बिना टिकट यात्री पकड़े गए बल्कि अनाधिकृत श्रेणी में यात्रा करने वालों और वेंडरों पर भी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान जोधपुर-मकराना, जयपुर-मकराना, जोधपुर-मेड़ता रोड, फुलेरा-अजमेर, फुलेरा-रींगस, रींगस-जयपुर और नागौर-नोखा-देशनोक जैसे प्रमुख रेल खंडों पर संचालित ट्रेनों में सघन जांच की गई। इन मार्गों पर यात्रा कर रहे यात्रियों से नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।

रेलवे ने बताया कि छह अनाधिकृत वेंडर भी पकड़े गए हैं। इन्हें नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सौंपा गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे ताकि यात्रियों को सुरक्षित, नियमसम्मत और सुविधाजनक यात्रा का माहौल मिल सके।

रेलवे ने आमजन से अपील की है कि यात्रा से पहले मान्य टिकट अवश्य खरीदें, क्योंकि बिना टिकट यात्रा न केवल अवैध है बल्कि पकड़े जाने पर आर्थिक दंड के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।

Releated Posts

पीएम मोदी कल राजस्थान-गुजरात दौरे पर, ₹1.06 लाख करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जोधपुर में नई उड़ान (UDAN) योजना और एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन, बालोतरा में बड़ी विकास…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

जयपुर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 19 लोग मलबे में दबे; आठ की हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भट्टा बस्ती के फिरदौस मस्जिद में हुआ हादसा, नमाज के दौरान मची अफरातफरी राजस्थान की…

ByByHindustan Mirror News Mar 6, 2026

राजस्थान में 35 हजार बसों का चक्का जाम, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में हड़ताल हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: राजस्थान में निजी बस संचालकों ने अनिश्चितकालीन…

ByByHindustan Mirror News Feb 25, 2026

कोटा में तीन मंजिला इमारत ढही, कोचिंग छात्र समेत दो की मौत, आठ घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शनिवार रात बड़ा हादसा, मलबे में दब गए कई लोगराजस्थान के कोटा शहर में शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top