• Home
  • मध्य प्रदेश
  • 20 दिन की मेहनत से पलटी किस्मत, गरीब मजदूर महादेव प्रसाद को एक साथ मिले तीन कीमती हीरे
Image

20 दिन की मेहनत से पलटी किस्मत, गरीब मजदूर महादेव प्रसाद को एक साथ मिले तीन कीमती हीरे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रहने वाले बुजुर्ग मजदूर महादेव प्रसाद प्रजापति की किस्मत 20 दिन की मेहनत के बाद चमक उठी। बेनिसागर निवासी महादेव ने हाल ही में हीरा खदान का पट्टा लेकर खनन शुरू किया था, और सिर्फ दो हफ्तों में ही उन्हें एक साथ तीन जेम्स क्वालिटी के हीरे मिले। ये हीरे क्रमशः 2.58, 2.75 और 3.09 कैरेट के हैं, जिनका कुल वजन 8.42 कैरेट बताया जा रहा है। विशेषज्ञ अनुपम सिंह के अनुसार, इन हीरों की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक है।

गरीब तबके से आने वाले महादेव प्रसाद ने बताया कि वे कम सुन पाते हैं और कच्चे घर में रहते हैं। अब वे इन हीरों की नीलामी से मिली राशि से अपने सपनों का पक्का घर बनाना चाहते हैं। पन्ना के हीरा कार्यालय में उन्होंने तीनों हीरे जमा करा दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दो लोगों ने कुल चार हीरे जमा किए, जबकि अक्टूबर माह में अब तक 10 हीरे और साल की शुरुआत से अब तक 68 हीरे जमा किए जा चुके हैं। पन्ना जिला देशभर में हीरे की खदानों के लिए प्रसिद्ध है, जहां कई मजदूर सालों तक मेहनत करते हैं, लेकिन कुछ की किस्मत ऐसे ही अचानक चमक उठती है।

Releated Posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

दतिया उपचुनाव: ‘आशुतोष तिवारी हमारे प्रत्याशी’, नरोत्तम मिश्रा बोले- पार्टी कहेगी तो करूंगा प्रचार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :टिकट नहीं मिलने के बाद समर्थकों के हंगामे पर की शांति की अपील, कहा- कार्यकर्ता…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

दतिया उपचुनाव में भाजपा में बवाल: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद समर्थकों का प्रदर्शन, हाईकमान के फैसले…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

भोजशाला विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मुस्लिम पक्ष ने हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हाई कोर्ट के मंदिर संबंधी फैसले पर उठे सवाल, अब सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई मध्य…

ByByHindustan Mirror News May 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *