• Home
  • मध्य प्रदेश
  • तीन करोड़ की हवाला लूट में महिला डिप्टी एसपी गिरफ्तार, इंदौर पुलिस में मचा हड़कंप
Image

तीन करोड़ की हवाला लूट में महिला डिप्टी एसपी गिरफ्तार, इंदौर पुलिस में मचा हड़कंप

इंदौर/शिवनी, मध्यप्रदेश।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
तीन करोड़ रुपये की हवाला राशि की लूटकांड में शिवनी की महिला डिप्टी एसपी पूजा पांडेय समेत पांच पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला उस समय उजागर हुआ जब हवाला कारोबारियों ने रकम में गड़बड़ी की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई।

जानकारी के अनुसार, डिप्टी एसपी पूजा पांडेय को सूचना मिली थी कि एक कार में करीब तीन करोड़ रुपये की हवाला रकम जा रही है। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे सीलादेही में पुलिस ने नाका लगाकर कार्रवाई की। कार में मौजूद हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार कर पूरी राशि जब्त की गई। रकम को पुलिस वाहन में रख लिया गया, लेकिन इसके बाद शुरू हुआ असली खेल।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों और हवाला कारोबारियों के बीच रकम को बांटने का सौदा हुआ — 1.5 करोड़ रुपये पुलिस अपने पास और बाकी 1.5 करोड़ कारोबारी आपस में बांटने वाले थे। लेकिन डिप्टी एसपी पूजा पांडेय ने बाद में केवल 45 लाख रुपये हवाला कारोबारियों को लौटाए, जिससे विवाद गहराया।

पैसे की कमी का एहसास होने पर हवाला कारोबारी थाने पहुंच गए और वहीं से मामला मीडिया तक पहुंचा। जैसे ही खबर सार्वजनिक हुई, पूरे पुलिस विभाग में खलबली मच गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई के आदेश दिए गए।

इसके बाद 11 नामजद पुलिसकर्मियों में से डिप्टी एसपी पूजा पांडेय सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ डकैती, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोपों में बीएनएस की धारा 310(2), 126(2), 140(3) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने पांच हवाला कारोबारियों को भी हिरासत में लिया है। वहीं, छह अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों की तलाश में छापेमारी जारी है। यह मामला अब राज्य की सबसे बड़ी पुलिस घोटालों में से एक बनता जा रहा है।

Releated Posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

दतिया उपचुनाव: ‘आशुतोष तिवारी हमारे प्रत्याशी’, नरोत्तम मिश्रा बोले- पार्टी कहेगी तो करूंगा प्रचार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :टिकट नहीं मिलने के बाद समर्थकों के हंगामे पर की शांति की अपील, कहा- कार्यकर्ता…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

दतिया उपचुनाव में भाजपा में बवाल: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद समर्थकों का प्रदर्शन, हाईकमान के फैसले…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

भोजशाला विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मुस्लिम पक्ष ने हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हाई कोर्ट के मंदिर संबंधी फैसले पर उठे सवाल, अब सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई मध्य…

ByByHindustan Mirror News May 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *