• Home
  • Delhi
  • दतिया में BJP-RSS से जुड़े लोग बने BLO के सहयोगी, कांग्रेस ने उठाए सवाल; कलेक्टर ने माना त्रुटि
Image

दतिया में BJP-RSS से जुड़े लोग बने BLO के सहयोगी, कांग्रेस ने उठाए सवाल; कलेक्टर ने माना त्रुटि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान BJP-RSS से जुड़े नामों को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) असिस्टेंट नियुक्त किए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इसे चुनावी प्रक्रिया में दखल और हेरफेर का प्रयास बताते हुए सवाल उठाए हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे “गलती” मानते हुए तुरंत एक्शन लिया है।

SIR प्रक्रिया में पूरे राज्य में BLO को घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का काम दिया गया है। काम का दबाव बढ़ने पर BLO को दो से तीन असिस्टेंट दिए गए हैं। इसी प्रक्रिया के तहत दतिया जिले में जारी एक लिस्ट में कुछ राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों के नाम आ गए, जिसके बाद विवाद गहरा गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लिस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने चार ऐसे लोगों के नाम चिह्नित किए जो कथित रूप से सत्ताधारी BJP से जुड़े हुए हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रशासन और चुनाव आयोग सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रहे हैं और SIR जैसी संवैधानिक प्रक्रिया को भी राजनीतिक एजेंडा लागू करने का माध्यम बनाया जा रहा है।

विवाद बढ़ने के बाद दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने स्पष्ट किया कि लिस्ट में तीन राजनीतिक नाम गलत तरीके से शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा कि यह ऑर्डर SDM द्वारा जारी किया गया था, जिन्होंने अलग-अलग विभागों से प्राप्त सूची के आधार पर आदेश जारी किए। कलेक्टर ने बताया कि संबंधित SDM और अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, साथ ही विवादित नाम तुरंत लिस्ट से हटाए जा रहे हैं।

प्रशासन ने दावा किया कि इस गलती के पीछे किसी भी अधिकारी का गलत इरादा नहीं था, बल्कि यह विभागीय त्रुटि है। कलेक्टर ने कहा कि SIR प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहेगी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी संवेदनशील बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Releated Posts

कैप्टन स्मित मछार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पहचान उजागर

हमाम अल-हम्मामी पर सुरक्षा संबंधी गंभीर आरोप, फ्लाइट में कुल्हाड़ी से हमले के बाद सऊदी अरब में हुई…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *