हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
सोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा (IAS) ने स्वर्ण जयंती नगर से रमेश विहार 100 फुटा रोड पर चल रहे अतिक्रमण हटाने एवं सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलीगढ़ विकास प्राधिकरण और संपत्ति विभाग के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने बताया कि यह परियोजना सीएम ग्रिड योजना के तहत लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी। इस मार्ग को आधुनिक मानकों पर विकसित किया जाएगा, जिसमें वर्ल्ड क्लास लैंडस्कैपिंग, सोलर स्ट्रीट लाइटिंग, फुटपाथ, वर्षा जल निकासी प्रणाली, और सजावटी पौधों की फुलवारी जैसी सुविधाएँ शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि इस निर्माण से सड़क को नई पहचान मिलेगी और यह शहर के सौंदर्यीकरण में अहम भूमिका निभाएगी।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्य समय पर पूरा हो सके।















