• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • खुद मरो या परिवार को… 16 वर्षीय छात्र ने डरावने सपनों के चलते की आत्महत्या
Image

खुद मरो या परिवार को… 16 वर्षीय छात्र ने डरावने सपनों के चलते की आत्महत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में द जैन इंटरनेशनल स्कूल के 11वीं के छात्र आरव राज मिश्रा (16) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से डरावने सपनों से परेशान था। घटना उस समय हुई जब उसके माता-पिता दिव्या मिश्रा और आलोक मिश्रा छठ पूजा मनाने भागलपुर गए थे और बहन मान्या यूनिवर्सिटी में थी। बहन के लौटने पर दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो आरव का शव कसरत पाइप से रस्सी के सहारे लटकता मिला।

परिवार ने बताया कि दीपावली के दौरान आरव ने बहन से कहा था कि उसे सपनों में कुछ चेहरे दिखते हैं जो कहते हैं — “या तो खुद जान दे दो या अपने परिवार को मार डालो।” उसकी जेब से एक छोटा सुसाइड नोट और मोबाइल से नोटपैड में विस्तृत अंग्रेजी संदेश मिला, जिससे पता चला कि वह मानसिक तनाव में था। पुलिस ने फंदा, अंगूठियां और मोबाइल बरामद कर फोरेंसिक जांच को भेजा है।

आरव के पिता आलोक मिश्रा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के रिश्ते में भांजे बताए जा रहे हैं। आरव मेधावी छात्र था, जिसने हाईस्कूल में 93% अंक प्राप्त किए थे और स्टेट लेवल स्विमर भी था। उसकी मौत से स्कूल और मोहल्ले में गहरा शोक है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

Releated Posts

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *