• Home
  • अलीगढ
  • खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Image

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़:

खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से सराबोर खैर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और देशप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण सिंह रहे। उन्होंने अग्रवाल सेवा सदन से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से पूरा खैर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तिरंगा महज तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान तथा करोड़ों देशवासियों की देशभक्ति, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़कर स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

डीजे की देशभक्ति धुनों, ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों ने यात्रा के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। पूरे मार्ग में वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजता रहा।

भव्य तिरंगा यात्रा अग्रवाल सेवा सदन से प्रारंभ होकर अनाज मंडी, खैर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा ने खैर की धरती पर राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का सशक्त संदेश दिया।

इस मौके पर एमएलसी मानवेन्द्र सिंह गुरूजी , चौ ऋषिपाल सिंह, विधायक छर्रा रवेन्द्र पाल सिंह, शिवनरायण शर्मा, शल्यराज सिंह , मुकेश लोधी , मीना कुमारी ,विक्रम सिंह हिंडोल, चाचा नथ्ती सिंह, गौरव शर्मा, अवध बघेल, हरीशंकर गौड, कमल अग्रवाल ,डॉ अम्बिका सिंह , सुशील गर्ग ,चैयरमैन हरवीर सोलंकी , आशीष गौड ,विनय कुमार अत्री, डीएस भारती , राजबाबू शर्मा , संजय शर्मा , सत्या सिंह , देवेन्द्र राजपूत, पूजा दिवाकर , अरुण फोजी , रामू श्यामू शर्मा , विक्की चौधरी, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता व देश भक्त मौजूद रहे।

Releated Posts

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026
2 Comments Text
  • minesweeper challenge says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    If you’re looking for a brain-tickling puzzle, look no further! This game offers a fresh take on a classic with its innovative mechanics and engaging gameplay. Prepare for a truly satisfying minesweeper challenge that will keep you coming back for more. Highly recommended for puzzle enthusiasts!
  • ganamaxonline says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Alright, let’s see what ganamaxonline has to offer. The site is pretty well designed; login was easy. Fingers crossed, for a big score soon! Right here: ganamaxonline
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *