• Home
  • अलीगढ
  • राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Image

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह

अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को अलीगढ़ राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, पीआरडी जवानों, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों और आमजन ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोग जब सड़कों पर निकले तो वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

डीएम ने सुभाष चौक से दिखाई हरी झंडी

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सुभाष चौक से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के बैंड की राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत धुनों के बीच यात्रा आगे बढ़ी। ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के उत्साह में डूब गया। यात्रा में सिविल डिफेंस, नौरंगीलाल इंटर कॉलेज, 125 यूपी एनसीसी बटालियन, एसएमबी इंटर कॉलेज, विजडम स्कूल, पीआरडी जवान, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल हुए।

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर पर हुआ समापन

तिरंगा यात्रा सुभाष चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर पहुंची। यहां पीएसी बैंड ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

तिरंगा एकता और गौरव का प्रतीक : मंडलायुक्त

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब यह संदेश देता है कि अलीगढ़ का नागरिक राष्ट्रहित और देश की प्रगति के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने नागरिकों से देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

युवाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह

एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली है। तिरंगा हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखने और देश की एकता-अखंडता की रक्षा की प्रेरणा देता है। जिला महामंत्री शिवनरायन शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने पूरे अलीगढ़ में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना दिया। युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी नई पीढ़ी के देशप्रेम को दर्शाती है।

जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने अतिथियों का तिरंगा पट्टी, टोपी और झंडा वितरित कर स्वागत किया। यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह, डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज, सीवीओ डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, डीडीओ सुभाष नेमा, एडीआईओएस राजकिशोर, डीपीआरओ यतेंद्र कुमार सिंह, सिविल डिफेंस के सीपी सिंह समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन मौजूद रहे।

#Aligarh #TirangaYatra #IndependenceDay #HarGharTiranga #DeshBhakti

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *