• Home
  • UP
  • यूपी के एडेड कॉलेजों में 23 हजार पदों पर जल्द भर्ती
Image

यूपी के एडेड कॉलेजों में 23 हजार पदों पर जल्द भर्ती

प्रयागराज, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से संभावित रिक्तियों का ब्योरा मंगवाया था, जिसमें अब तक 71 जिलों से कुल 22,201 पदों की जानकारी मिल चुकी है। शेष चार जिलों के आंकड़े आने पर यह संख्या 23 हजार से पार होने का अनुमान है।

सूत्रों के अनुसार, उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB) को नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सूचना दी जा रही है। आयोग को सीधी भर्ती की संभावित रिक्तियों को शामिल करते हुए 31 मार्च 2026 तक की अधियाचन रिपोर्ट 29 जुलाई को भेजी गई थी। अब सभी जिलों से प्राप्त जानकारी को अंतिम रूप देने के बाद आयोग को अधियाचन सौंपा जाएगा।

शिक्षा निदेशालय के उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक-3) डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि चयन आयोग का पोर्टल तैयार होते ही जिलों से मिले रिक्त पदों का विवरण ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रदेश के हजारों शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों के लिए बड़ा अवसर साबित होगी। केवल गाजीपुर जिला ही ऐसा है जहां से सूचना अब तक नहीं पहुंची है।

इस भर्ती के माध्यम से राज्य के माध्यमिक शिक्षा संस्थानों में वर्षों से लंबित शिक्षकों की कमी को पूरा करने की उम्मीद है।

Releated Posts

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

2027 का चुनाव हर हाल में जीतना होगा, डिलिमिटेशन के बाद आम चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा प्रमुख बोले- वोट का अधिकार बचाना जरूरी, युवाओं के आंदोलन को बताया बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

कांवड़ यात्रा: आस्था और अनुशासन का संगम, योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता लखनऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top