• Home
  • UP
  • सीएम योगी बोले योग्यता के अनुरूप अवसर ही अच्छे शासन की नींव
Image

सीएम योगी बोले योग्यता के अनुरूप अवसर ही अच्छे शासन की नींव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरएमएलएनएलयू) का चौथा दीक्षांत समारोह रविवार को बड़े ही गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और स्नातक विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मजबूत न्याय व्यवस्था ही सुशासन की रीढ़ होती है। ऐसी व्यवस्था, जिसमें किसी के साथ भेदभाव न हो और सबको उसकी योग्यता के अनुरूप अवसर मिलें, वही अच्छे शासन की नींव रखती है।

कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने मेधावी छात्रों को न्याय की राह पर ईमानदारी और निष्ठा से चलने की प्रेरणा दी। समारोह में बीए-एलएलबी ऑनर्स, एलएलएम, पीजीडीसीएल और पीजीडीआईपीआर के कुल 309 विद्यार्थियों को उपाधियां और 21 मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि आरएमएलएनएलयू लगातार अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार कर रहा है।

इस अवसर पर कराधान विधि, आपराधिक विधि और संवैधानिक विधि में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष स्मृति पदक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में न्यायपालिका, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, प्रोफेसर, छात्र और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *