• Home
  • Delhi
  • निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्य आरंभ, 07 फरवरी को अंतिम प्रकाशन
Image

निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्य आरंभ, 07 फरवरी को अंतिम प्रकाशन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 04 नवम्बर 2025। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं को फार्म उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद 09 दिसम्बर को निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा।

09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 09 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 तक इन दावों व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंततः 07 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और नए पात्र मतदाताओं को जोड़ना है ताकि आगामी चुनावों में सभी योग्य नागरिक मतदान अधिकार का प्रयोग कर सकें।

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *