• Home
  • Delhi
  • स्पेस में चीन को झटका: भारत ने चीनी लिंक वाले सैटेलाइट्स पर लगाई रोक
Image

स्पेस में चीन को झटका: भारत ने चीनी लिंक वाले सैटेलाइट्स पर लगाई रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चीन से जुड़ी सैटेलाइट सेवाओं पर सख्त कदम उठाया है। भारतीय स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने चीन की ChinaSat और हांगकांग की ApStarAsiaSat जैसी कंपनियों के प्रस्ताव खारिज कर दिए हैं। अब भारतीय ब्रॉडकास्टर्स और टेलीपोर्ट ऑपरेटर्स को मार्च 2026 तक GSAT या Intelsat सैटेलाइट्स पर शिफ्ट होना होगा।

एशियासैट, जो पिछले 33 वर्षों से भारत में काम कर रही थी, को केवल AsiaSat-5 और AsiaSat-7 तक सीमित मंजूरी दी गई है, जबकि AS6, AS8, AS9 को रोक दिया गया है। Zee, JioHotstar जैसी प्रमुख कंपनियां पहले ही अपने ट्रांसमिशन को भारतीय या सुरक्षित विदेशी सैटेलाइट्स पर ट्रांसफर कर चुकी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Zee ने पुष्टि की है कि उसकी सेवाएं अब पूरी तरह GSAT-17, GSAT-30 और Intelsat-20 पर चल रही हैं। वहीं, InOrbit Space ने AsiaSat-5 और 7 की सेवाएं जारी रखने के लिए एक्सटेंशन मांगी है, लेकिन सुरक्षा कारणों से मंजूरी मिलने की संभावना कम है।

नई नीति के तहत, अब किसी भी विदेशी सैटेलाइट को भारत में काम करने से पहले IN-SPACe की अनुमति लेनी होगी। Intelsat, Starlink, OneWeb, और Inmarsat जैसी कंपनियों को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। भारत की अपनी GSAT श्रृंखला की क्षमता लगातार बढ़ रही है, जिससे विदेशी निर्भरता घटेगी।

सरकार का लक्ष्य 2033 तक भारतीय स्पेस इंडस्ट्री को 44 अरब डॉलर तक पहुंचाना है, जिससे भारत का वैश्विक हिस्सा 2% से बढ़कर 8% हो जाएगा। यह कदम भारत की सुरक्षा और आत्मनिर्भर स्पेस मिशन की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है

Releated Posts

मोदी-ट्रंप मुलाकात:G-7 शिखर सम्मेलन में 45 मिनट की वार्ता, व्यापार, सुरक्षा और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा

ट्रेड से सुरक्षा तक: मोदी-ट्रंप मुलाकात ने दिए कई बड़े कूटनीतिक संदेश फ्रांस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन…

ByByHindustan Mirror News Jun 18, 2026

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला: DTC बसों में तैनात होंगी महिला मार्शल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : LG ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल…

ByByHindustan Mirror News Jun 17, 2026

G-7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप का अंदाज: बोले- “I Am The Boss”, नेताओं के बीच छाया बयान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बैठक में सबसे आखिर में पहुंचे ट्रंप, मजाकिया अंदाज में कही बात फ्रांस के…

ByByHindustan Mirror News Jun 17, 2026

नेतन्याहू ने ट्रंप से किया विश्वासघात? अमेरिका में मोसाद की कथित जासूसी से बढ़ी चिंता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: DIA की रिपोर्ट लीक होने का दावा, इजराइल की गतिविधियों को ‘गंभीर खतरा’ बताया गया…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top