• Home
  • Delhi
  • मोदी बनारस से देंगे चार वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात
Image

मोदी बनारस से देंगे चार वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

वाराणसी,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी से देश को चार नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। बाबतपुर एयरपोर्ट पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उनकी अगवानी की, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेका पहुंचकर गुलाब भेंट कर स्वागत किया।
पूरा मार्ग ‘मोदी-मोदी’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने प्रधानमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। वाराणसी शहर तिरंगे प्रकाश से जगमगाता दिखा और जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

शनिवार सुबह 8:10 बजे बनारस (मंडुवाडीह) स्टेशन से प्रधानमंत्री प्लेटफार्म नंबर आठ से चार वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली, और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदेभारत एक्सप्रेस शामिल हैं। मोदी इस दौरान बच्चों से संवाद भी करेंगे।
कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे से पूर्वांचल में विकास की एक और नई गाथा जुड़ने जा रही है।

Releated Posts

कैप्टन स्मित मछार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पहचान उजागर

हमाम अल-हम्मामी पर सुरक्षा संबंधी गंभीर आरोप, फ्लाइट में कुल्हाड़ी से हमले के बाद सऊदी अरब में हुई…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *