• Home
  • Delhi
  • कोलकाता के पास 4 साल की बच्ची से रेप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Image

कोलकाता के पास 4 साल की बच्ची से रेप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

कोलकाता के निकट हुगली जिले के तारकेश्वर क्षेत्र में चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है जब बच्ची अपनी दादी के साथ सो रही थी। परिवार के मुताबिक, अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने बच्ची की मच्छरदानी काटी और उसे उठा ले गया। अगले दिन दोपहर में बच्ची खून से लथपथ रेलवे हाई ड्रेन के पास मिली।

बच्ची की दादी ने कहा कि वे दोनों रेलवे शेड में मच्छरदानी के नीचे चारपाई पर सो रही थीं। रात करीब 4 बजे अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठा ले गया। सुबह पता चलने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। दादी ने कहा, “मच्छरदानी कटी हुई थी और बच्ची नग्न अवस्था में मिली।”

पीड़िता का तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची कथित तौर पर बंजारा समुदाय से है और परिवार सड़क पर रहकर अपना गुज़ारा करता है। पुलिस ने मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया है कि पुलिस शुरुआत में एफआईआर दर्ज करने से बचती रही। बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “चार साल की बच्ची के साथ रेप हुआ, लेकिन पुलिस अपराध दबाने में लगी है। यह ममता सरकार के शासन का असली चेहरा है।”

राज्यभर में इस घटना को लेकर रोष है। स्थानीय संगठनों ने कड़ी कार्रवाई और बच्ची के परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है। प्रशासन ने अपराधी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *