• Home
  • Delhi
  • सुनीता आहूजा का शॉकिंग बयान: “गोविंदा अच्छे बेटे हैं, लेकिन पति नहीं”
Image

सुनीता आहूजा का शॉकिंग बयान: “गोविंदा अच्छे बेटे हैं, लेकिन पति नहीं”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। सुनीता ने कहा कि गोविंदा एक अच्छे पिता और बेटे हैं, लेकिन एक अच्छे पति नहीं। उन्होंने कहा, “मैं दोबारा जन्म में उन्हें पति नहीं बनाना चाहती। इस जन्म का साथ ही काफी है।”

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने कहा कि जवानी में हर इंसान गलती करता है — “गोविंदा ने भी की, मैंने भी की।” उन्होंने आगे कहा कि अब एक उम्र के बाद परिवार के साथ शांति से रहना ही सुख है। सुनीता ने बताया कि एक स्टार की पत्नी होना आसान नहीं होता — “पत्थर दिल बनना पड़ता है, क्योंकि पति अपना ज्यादा वक्त हीरोइनों के साथ बिताते हैं। ये बात समझने में मुझे 38 साल लग गए।”

सुनीता और गोविंदा की शादी साल 1987 में हुई थी। उस समय दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी और किसी को पता नहीं चलने दिया। बीच में तलाक की अफवाहें भी आईं, मगर सुनीता ने इन खबरों को झूठ बताया और कहा कि उन्हें और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता। तीन दशक से भी अधिक समय से साथ रह रहे इस कपल के बीच अब फिर सुनीता के इस बयान ने हलचल मचा दी है।

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *