• Home
  • Delhi
  • मिल गई लाल Ecosports कार, फरीदाबाद पुलिस ने फार्म हाउस से की बरामदगी
Image

मिल गई लाल Ecosports कार, फरीदाबाद पुलिस ने फार्म हाउस से की बरामदगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस को आखिरकार वह लाल रंग की इकोस्पोर्ट्स कार मिल गई है, जिसकी तलाश कई दिनों से जारी थी। पुलिस ने बताया कि यह गाड़ी दिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़ी हुई है। संदिग्ध कार नंबर DL10 CK 0458 को खंडवली गांव के एक फार्म हाउस से बरामद किया गया। जांच में पता चला है कि यह फार्म हाउस उमर के दोस्त का है, जबकि गाड़ी उमर ने फर्जी पते पर खरीदी थी।

फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, शुरू में यह आशंका जताई गई थी कि हुंडई i20 के साथ यह लाल इकोस्पोर्ट्स भी दिल्ली में दाखिल हुई थी। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने पहले यह कहते हुए इनकार किया था कि उमर के साथ कोई और गाड़ी नहीं थी। बाद में मिले फास्ट टैग डेटा से पता चला कि यह गाड़ी भी उमर के नाम पर पंजीकृत थी, जिसके बाद इसकी तलाश शुरू की गई।

सूत्रों के मुताबिक, कार मिलने के बाद जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इससे दिल्ली ब्लास्ट मामले में अहम सुराग मिल सकते हैं। सोमवार को लाल किले के पास हुए बम धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक घायल हैं, जिनका इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से लौटने के तुरंत बाद घायलों से मिलने पहुंचे।

ब्लास्ट के बाद से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में उच्च सतर्कता लागू है। एजेंसियां लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान चला रही हैं। पुलिस को शक है कि उमर के साथ कुछ और लोग भी शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *